फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आगराफोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत, पत्नी के साथ जयपुर जा रहा था

Tue, 31 Oct 2023 07:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रेलवे पुलिस हेड कांस्टेबल मंसाराम ने बताया कि ट्रेन के पालनपुर स्टेशन से रवाना होने के बाद ही यात्री की तबीयत खराब होने लग गई। रास्ते में उल्टी होने बाद वह नीचे गिर गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से यात्री की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साबरमती-आगराफोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ जयपुर जा रहा था। आवश्यक कारवाई के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस हेड कांस्टेबल मंसाराम ने बताया कि आरती रेजिडेंसी दक्षिणीपुरी जगतपुरा जयपुर के रहने वाले ई दोनावत (60) पुत्र जे दोनावर पत्नी के साथ साबरमती गुजरात से जयपुर के लिए बी-3 कोच में बर्थ संख्या 1 और 4 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन के पालनपुर स्टेशन से रवाना होने के साथ ही उसकी तबीयत खराब होने लग गई। उल्टी होने के साथ ही वह नीचे गिर पड़े। 

सूचना पर टीटी भास्कर भारद्वाज एवं खुशहाल सांखला ने उसे तत्काल सीपीआर दिया। आबूरोड स्टेशन प्रबंधक को जानकारी देकर आपातकालीन सहायता मांगी। जीआरपी थानाधिकारी मनोज चौहान भी अपने सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के यहां पहुंचते ही यात्री को नीचे उतारा गया और 108 एंबुलेंस से सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरोंन ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में मृतक के पुत्र अहमदाबाद, गुजरात निवासी प्रमित दोनावात की रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें