कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना वैक्सीन लगाए ही लोगों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। झुंझुनू जिले में टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया गया है। वैक्सीन लगाया ही नहीं गया उससे पहले ही लोगों के मोबाइल पर एसएमएस आ गया कि कोविड का टीका आपको सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है और स्वास्थ्य विभाग ने प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
भारत सरकार के हेल्थ एंड वेलफेयर मंत्रालय की ओर से जारी इस प्रमाण पत्र में वैक्सीन लगने वाले का नाम, पता और आधार कार्ड नंबर के साथ वैक्सीन लगाने का स्थान यूनिट हैल्थ आईडी रेफरेंस आईडी व लगाने वाले का नाम सेंटर का नाम भी दिया गया है। लोग सेंटर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर थक चुके हैं। पर उनकी कोई सुनने वाला नहीं उनको समझ नहीं आ रहा कि अब उनको कैसे वैक्सीन लगेगी।
झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के वार्ड नंबर 5 सोहली गांव निवासी अनीता देवी के मोबाइल पर एसएमएस आया कि वैक्सीन की दूसरी डोज आपको सफलतापूर्वक लगा दी गई है। और उनके मोबाइल पर प्रमाण पत्र भी आ गया। जिसमें लिखा था कि 14 दिसंबर को वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई है। कोविशिल्ड की दूसरी डोज आपको सेंटर पर बबली नाम की स्टाफ ने सफलतापूर्वक लगा दिया गया है।