फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में छात्रा की हत्या करने वाला शिक्षक गुरुग्राम से गिरफ्तार, बचने के लिए मुंडवा लिया था सिर 

Tue, 22 Feb 2022 03:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा के कोतवाली क्षेत्र में 14 साल की बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी गौरव जैन को पुलिस ने गुडगांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को उसकी बहन के घर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने बाल भी मुंडवा लिए थे। 
विज्ञापन
आरोपी गौरव जैन ने इस तरह बदल लिया अपना हुलिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने आठ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गौरव जैन गुडगांव में अपनी बहन के यहां छिपकर रह रहा था। मासूम की हत्या के बाद से पुलिस उसकी तलाश के हर संभव प्रयास कर रही थी। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश भी दी जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 
विज्ञापन


मंगलवार को कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपी गौरव को गुड़गांव में उसकी उसकी बहन के घर के पास देखा, सत्यापन करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने बाल मुंडवा लिए थे। कोटा पुलिस आरोपी को लेकर गुडगांव से आ रही है। यहां पूछताछ के बाद हत्या करने का कारण सामने आएगा। 

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर था दबाव
आरोपी गौरव जैन को पकड़ने के लिए पुलिस पर काफी दबाव था। इसे लेकर एक दिन तक पूरा कोटा बंद रहा था। व्यापारी और सामाजिक संगठन आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विरोध कर रहे थे। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने पुलिस को बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस को आत्महत्या का भी था अंदेशा
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 30 टीम गठित की गईं थीं। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। हत्या के बाद पुलिस को आरोपी गौरव जैन की स्कूटी  चंबल नदी के किनारे मिली थी। ऐसे में पुलिस को अंदेशा था कि कहीं उसने आत्महत्या को नहीं कर ली है। पुलिस ने आरोपी की मां से पूछताछ कर हर उस जगह दबिश दी, जहां उसके होने की संभावना थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

जानें...क्या है पूरा मामला 
कोटा के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की बच्ची आरोपी गौरव जैन के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 14 फरवरी को भी वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन समय पर घर नहीं पहुंची। इससे परेशान उसके पिता गौरव जैन के घर गए, लेकिन वहां ताला लगा था। इस दौरान पिता ने बच्ची की चप्पलें घर के बरामदे में पड़ी देखीं तो उन्होंने आरोपी गौरव की मां को फोन कर घर बुलाया। उनके आने के बाद पिता ने गौरव के कमरे का ताला खोलकर देखा तो उनकी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। उसे खिड़की से बांधकर लटकाया गया था और उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें