फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हाईकोर्ट के वकील को बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा, सात दांत और हाथ-पैर की हड्डियां चार जगह से टूटीं

Thu, 17 Feb 2022 01:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयुपर में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता को बदमाशों ने फोन कर बुलाया और फिर बंधक बनाकर जमकर पीटा। लात, घूसों और बेसबॉल के बैट से की गई पिटाई के कारण वकील को गंभीर चोटें आईं हैं। मारपीट के विरोध में जयपुर कोर्ट के बाहर वकीलों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग कर कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में लालकोठी क्षेत्र में रहने वाले हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बदमाशों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पिटाइ के कारण उनके शरीर की कई हड्डियां और दांत भी टूट गए हैं। एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल,  14 फरवरी को रात करीब दस बजे एडवोकेट संजय गिल ज्योति नगर थाना क्षेत्र में स्थित अपने घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान सलाह देने के बहाने अमित नाम के व्यक्ति ने फोन कर उन्हें रोज पब्लिक स्कूल के पास राजेश के यहां बुलाया। गिल अपनी गाड़ी से वहां चले गए। उनके पहुंचते ही बदमाशों ने कमरे में बंद कर उन्हें लात, घूसे और बेसबॉल के बैट से जमकर पीटा।  पिटाई और गंभीर चोटों के कारण वे बेहोश हो गए।
 
बदमाशों ने संजय गिल का पर्स छीन भी लिया, उसमें करीब पचास हजार रुपए और चार खाली चैक सहित अन्य दस्तावेज रखे थे। गिल के बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उनके फोन फोन से सभी फोन नंबर और डेटा डिलीट कर दिया और गाड़ी की चाबी भी फेंक दी। कुछ घंटों के बाद घायल गिल को होश आया तो वह घिसटते-घिसटते सड़क तक आए और लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे भाई ने गिल को एसएमएस अस्पताल के ट्रामा  सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
दांत और हाथ पैर की हड्डियां टूटी
बदमाशों की पिटाई से वकील गिल बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनके सात दांत टूट गए। साथ ही हाथ और पैर की हड्डी चार जगह से टूटी है। इसके अलावा पूरे शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। 

वकीलों ने किया विरोध
हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता से हुई मारपीट को लेकर वकील विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को जयपुर कोर्ट पहुंचकर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें