फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार गंभीर, कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहा है बजरी खनन

Tue, 30 Jan 2024 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सिरोही जिले में पुलिस एवं अन्य विभागों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 58.73 टन बजरी, 3 डंपर, 1 जेसीबी एवं 1 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की।
विज्ञापन
अवैध बजरी जब्त की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे प्रदेश में अवैध खनन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार भले ही गंभीर है लेकिन अब तक अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई से पता चलता है कि बजरी माफियाओं को इन कार्रवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा। ऐसा लगता है जैसे कहीं न कहीं विभाग के साथ मिलीभगत करके यह कार्य किया जा रहा है, जो नि:संदेह चिंता का विषय है।
विज्ञापन


अभियान के 15वें दिन सिरोही जिले में पुलिस थाना पालड़ी-एम ने कार्रवाई करते हुए 1 डंपर ट्रक, 1 जेसीबी व 1 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर 30 टन अवैध बजरी जब्त की। इसी प्रकार अन्य विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस थाना आबूरोड सदर ने कार्रवाई करते हुए 2 डंपर ट्रक जब्त कर 28.73 टन अवैध बजरी जब्त की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें