फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ओएलएक्स पर वाहन और मोबाइल बेचने का झांसा देकर कई लोगों से की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Fri, 25 Feb 2022 04:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर पुलिस ने ओएलएक्स पर सस्ते मोबाइल और कार बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी सिम कार्ड के जरिए वारदात को अंजाम दे रहे थे।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर पुलिस ने ओएलएक्स और अन्य साइट्स पर सस्ती दरों में वाहन, मोबाइल सहित अन्य सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अब तक कई ठगी की वारदात को अंजमा दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और 9 हजार 400 रुपये और बोलेरो गाड़ी जब्त की गई है।

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि थाना जुरहरा पुलिस ने ठगी के आरोप में इंकलाब पुत्र शेर मोहम्मद,  इरफान पुत्र रहमान निवासी नांगल थाना कैथवाडा और चांद मोहम्मद पुत्र नवाब निवासी हाजी बास थाना कैथवाडा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास मिले मोबाइलों की जांच में हजारों रुपयों के ट्राजेक्शन की जानकारी मिली। 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ठगी की वारदात करने के लिए फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करते थे। ओएलएक्स और अन्य साइट्स पर वाहन मोबाइल और अन्य सामान सस्ते दाम में बेचने झांसा देकर लोगों से रुपए खाते में ट्रांसफर करा लेत थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें