पूर्व केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री ने कहा कि पोकरण विधानसभा क्षेत्र में पता नहीं कितने लोग विधायक के पीए बनकर घूम रहे हैं और क्षेत्र में विकास कार्य करने वाले अधिकारियों को डरा-धमका रहे हैं। ऐसे में हम चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते यह सब बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो विकास कार्य चल रहे थे, वे सभी विकास कार्य पिछले दो महिनों से रुके हुए पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो जनता के हित के काम हैं, यदि उन्हें बंद किया जाता है तो क्षेत्र का विकास ठप हो जाएगा।
उन्होंने सरकार से कहा कि जनता ने जिस विकास के लिए आपको बहुमत दिया था, आज कहीं न कहीं वे बातें हवा हो गई हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोकसभा के लिए दावेदार नहीं हैं लेकिन फिर भी पार्टी जो आदेश देगी, उसका पालन करूंगा।