फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाइयों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 10:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि युवक की हत्या के मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से युवक को अगवा कर और उदयपुर में मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लाडू राम पुत्र मोती, पपु राम पुत्र कसा, कन्हैया लाल उर्फ कुनी पुत्र भैरा, थावरा पुत्र नानिया और लुकेश उर्फ लुकिया पुत्र गुजरा के रूप में हुई है। सभी आरोपी मांडवा थाना इलाके के कोदरमाल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि कोदरमाल के जंगल में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। मृतक की पहचान कर गांव चंदराणा थाना पोसीना गुजरात निवासी परिजनों को सूचना दी गई थी। मृतक युवक वासु के भाई मालजी ने मांडवा थाने में केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वासु का ससुराल कोदर माल में था। 

उसकी पत्नी गीता बेन ने 26 अक्टूबर 2022 को ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से गीता के भाई भैराराम और लादूराम ने उनसे रंजिश रखे हुए थे। 8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे वासु ट्रैक्टर लेकर गोपाल, सुनील और शैलेष के साथ  कपास लेने के लिए घर से गया था। 
विज्ञापन


रास्ते में उसके ससुर मोतीराम, साला भैराराम, साले के बच्चे गुनी राम, श्रवण समेत अन्य लोग उसे जीप में डालकर ले गए। इस दौरान उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। देर शाम, मांडवा थाना पुलिस ने उनके गांव के सरपंच जयंती को फोन कर वासु की मौत की सूचना दी।  

एसपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को टीम ने घटना में शामिल आरोपी लाडू राम, पपु राम, कन्हैया लाल, थावरा और लुकेश उर्फ लुकिया को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें