फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: साढ़े पांच किलो अफीम का दूध जब्त, बाजार में कीमत 11.50 लाख रुपए 

Wed, 23 Feb 2022 04:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बाड़मेर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। थाना आरजीटी और जिला स्पेशल टीम ने एक छापामार कार्रवाई में पांच किलो 700 ग्राम अफीम का दूध और तस्करी में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार को जब्त किया है।  
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया अफीम का दूध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस टीम ने मंगले की बेरी गांव में दबिश देकर एक मकान से पांच किलो 700 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी भी कब्जे में ली है। कार्रवाई की भनक पाते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।  बरामद अफीम दूध की कीमत बाजार में 11.50 लाख रुपए बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि थाना आरजीटी और जिला स्पेशल टीम ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है।  फरार तस्कर कुम्भा राम पुत्र अमेदा राम की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार देर शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और सीओ गुड़ामालानी शुभकरण के सुपरविजन में थानाधिकारी आरजीटी हरचंद राम और डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तस्कर के यहां कार्रवाई को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें