फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पटवार भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 09:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने पटवार भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले मुख्य आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में नकल करवाने के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकल प्रकरण के मास्टर माइंड पौरव कालेर गिरफ्तार कर लिया है। इनामी अपराधी कालेर को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ गंगाशहर और जेएनवीसी पुलिस थाने में केस दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि पौरव कालेर को पकड़ने लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार को उसे जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे नकल को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं।  

इसका भतीजा है आरोपी 
पटवार भर्ती परीक्षा में नकल कराने के आरोप में पौरव कालेर को गिरफ्तार किया गया है। वह रीट पेपर लीक मामले में पड़े गए तुलछा राम का भतीजा है। पुलिस दोनों के कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ कर सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें