फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गणतंत्र दिवस समारोह में नशा करके पहुंचा प्रिंसिपल निलंबित, शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी

Sat, 27 Jan 2024 01:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagour: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में शराब पीकर पहुंचे प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षा विभाग ने निलंबन के आदेश दिए हैं। कल इस संबंध में स्थानीय विधायक की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल का मेडिकल चेकअप भी कराया था। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस संबंध में कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर ने विद्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह में शराब पीकर पहुंचे प्रिंसिपल के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। परबतसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अरविंद कुमार दानोदिया शराब पीकर विद्यालय पहुंच गए। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे परबतसर विधायक रामनिवास गावडिया ने कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रिंसिपल को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस द्वारा उपजिला अस्पताल, परबतसर में मेडिकल चेकअप कराए जाने पर प्रिंसिपल द्वारा शराब पिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने विद्यालय परिसर में नशा करके आने और विभाग की छवि धूमिल किए जाने को लेकर प्रिंसिपल दानोदिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें