फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चंबल नदी में मछली और कछुए पकड़ रहे थे शिकारी, बोट से पहुंची वन विभाग टीम ने पकड़ा    

Thu, 03 Mar 2022 01:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

चंबल नदी में मछली और कछुए पकड़ रहे दो शकारियों को वन विभाग की टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के पास शिकार का सामान जब्त किया गया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार शिकारी और जब्त सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर वन विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शिकारी चंबल नदी में जाल डालकर मछली और कछुए पकड़ रहे थे। आरोपियों के पास से विभाग की टीम ने सात जाल और तीन ट्यूब जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


रेंजर रणवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग कठूमर घाट के पास मछली और कछुए का शिकार करने आए हैं। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम वोट की मदद से मौके पर पहुंची तो शिकारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान टीम ने पीछा कर दो शिकारियों को पकड़ लिया। 

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र पुत्र गया प्रसाद और रिंकू पुत्र जगन्नाथ निवासी सबलगढ़ मुरैना मध्य प्रदेश का निवासी बताया है। रेंजर ने बताया कि पकड़े गए दोनों शिकारियों से पूछताछ कर दूसरे शिकारियों को भी चिन्हित किया गया है, यह भगदड़ के बीच भागने में कामयाब हो गए थे। कठूमर घाट पर हुई इस  कार्रवाई में बॉर्डर होमगार्ड ई कंपनी बीकानेर के जवानों के साथ वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें