फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बस की डिक्की से सामान निकालते समय खलासी की मौत, डिक्की अचानक बंद होने से हुआ हादसा

Fri, 05 Jan 2024 12:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण

सार

Pokaran News: जैसलमेर जिले के पोकरण में सोढ़ाकोर गांव के पास एक निजी बस के खलासी की डिक्की खोलते समय हादसा हो जाने पर मौत हो गई। यह निजी बस जैसलमेर से जयपुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
खलासी सलीम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोकरण के लाठी थाना क्षेत्र के सोढ़ाकोर गांव के पास निजी बस के खलासी सलीम खां की डिक्की से सामान निकलते वक्त मौत हो गई। बस जैसलमेर से जयपुर जा रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खलासी सलीम खां डिक्की से यात्रियों का सामान निकाल रहा था तभी ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे ले लिया और अचानक डिक्की बंद हो जाने से डिक्की के नीचे उसका सिर आने से ये हादसा हुआ।  बस स्टैंड और आसपास खड़े लोगों ने तुरंत बस रुकवाकर खलासी को गंभीर हालत में पोकरण जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। लाठी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है |

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें