Sikar: आज सुबह जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के सालासर हाईवे पर मरडाटू गांव के पास हुए सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के बाटडानाऊ गांव से बारात शादी के लिए हरियाणा गई थी। लौटते समय दूल्हा-दुल्हन की कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दुल्हन खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के शव को अस्पताल की मोर्चरी में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ दूल्हे की हालत गंभीर होने पर उसे फतेहपुर से सीकर रैफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।