फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: CEO जवाहर चौधरी बोले- अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Wed, 07 Feb 2024 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले के सीईओ जवाहर चौधरी ने कहा, अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
CEO जवाहर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, लेखाधिकारी व कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक में महात्मा गांधी मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई। विकास अधिकारियों को राज्य सरकार के दिये गये लक्ष्यों के अनुसार, 100 दिवस की कार्य योजना एबीपीएस कन्वर्जन, रोजगार दिवस, एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से निरीक्षण, 100 दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की संख्या, एनएमएमएस, व्यक्तिगत लाभ के कार्य, अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराना-वर्षवार, कैटेगरीवार, कृषि संबंधित कार्यों एवं एनआरएम कार्यों पर व्यय, समयबद्ध भुगतान, रिजेक्टेड भुगतान, बेरोजगारी भत्ता, जिओ टैग, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निपटान व प्रगति अर्जित करने के निर्देश सीईओ द्वारा दिए गए। पंचायत समिति उदयपुरवाटी व खेतड़ी का प्रदर्शन कम होने पर सीईओ चौधरी ने संबंधित कार्मिकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने की कार्रवाई
झुंझुनूं में लेटलतीफी चरम सीमा पर है। ऐसे में अब जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल सख्त नजर आए।उन्होंने कहा, किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यालय समय पर आएं, समय पर जाएं। जो भी नदारद मिला, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें