फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सेना के जवानों ने ठेकाकर्मियों की बाइक पर डंडा मारा, बाइक सवार के सिर में आई गंभीर चोट

Wed, 28 Feb 2024 03:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाेकरण

सार

Pokaran: सोढ़ाकोर गांव के पास नाकाबंदी पर बैठे सेना के जवानों द्वारा बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा करने के बाद भी बाइक नहीं रोके जाने पर जवानों ने बाइक पर डंडा मारा, जिससे बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोकरण में सोढ़ाकोर गांव के नजदीक डिस्कॉम कार्यालय से घर लौटते समय दो ठेका कार्मिकों द्वारा बाइक नहीं रोके जाने पर नाकाबंदी कर रहे सेना के जवानों ने डंडे से बाइक पर वार किया। इससे बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति सिर में चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हमले में घायल हुए डिस्कॉम ठेकाकर्मी दीपसिंह को गंभीर हालत में लाठी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पोकरण रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर लाठी पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक कालूसिंह राठौड़ ने जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल का बयान लेने के बाद कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें