फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गाड़ियों के रूट को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की हत्या का प्रयास, गोली पैर में लगी

Tue, 08 Mar 2022 11:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में गाड़ी चलाने के रूट को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पैर में लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीबीएम अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में गाडियों के रूट को लेकर फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। थाना इलाके में हुई फायरिंग की इस वारदात में दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगने से पीबीएम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बसों के रूट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में दोनों में राजीनामा हो गया। उसके बाद मंगलवार को एक पक्ष ने दूसरे गुट पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में विक्रम सिंह और तिलोक सिंह के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों का पीबीएम अस्पताल मं इलाज चल रहा है। बीछवाल पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें