Sirohi: सिरोही जिले के आबूरोड स्थित तलेटी क्षेत्र का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति अपने आदमियों को मारपीट करने के लिए समझाता दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ पीड़िता द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दौलूभाई नाम का व्यक्ति खुलेआम अपने आदमियों को लाठी से मारपीट करने के लिए कह रहा है। इसमें वह कह रहा है कि कोई भी आए तो लठ उठाकर मारना। साथ ही वह यह भी कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि पुलिस वाले कह रहे हैं कि आप कुछ भी कर लो दौलूभाई, बाद में हम देख लेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी इस सीसीटीवी फुटेज में किन पुलिस वालों की शह पर यह बात कह रहा है।
विज्ञापन
इधर पीड़िता द्वारा बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बारे में बात करने पर आबूरोड सदर के थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि पीड़िता द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।