दस्तावेज की जांच करती एसीबी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान वित्त निगम किशनगढ़ के प्रबंधक कैलाश चंद बुनकर के जयपुर स्थित घर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापामार कार्रवाई जारी है। शनिवार से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक करीब छह करोड़ 50 लाख रुपए की प्रॉपर्टी मिली है। एसीबी टीम को लाखों की एफडी और पॉलिसी के दस्तावेज भी मिलें है। टीम ने उनके घर से 12 लाख रुपए के कीमती कपड़े भी बरामद किए हैं।
बुनकर की कमाई के हिसाब से उनके पास मिली प्रॉपर्टी कई गुना ज्यादा है। एसीबी की टीम बुनकर और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार एसीबी को बुनकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जोड़ने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने केस दर्ज कर शनिवार को कैलाश चंद बुनकार के घर छापा मारा। टीम उनके तीन ठिकानों पर तलाशी कर रही है।
बेनामी नाम से किया निवेश
जानकारी के अनुसार बुनकर ने अपनी काली कमाई को जयपुर, सीकर, चौमूं, सांभर, फुलेरा और अचरोल में कई व्यावसायिक, आवासीय, जमीनों, कृषि भूमि में खुद और बेनामी नामों से निवेश कर रखा है। तलाशी में एसीबी टीम को इस तरह के कई दस्तावेज मिले हैं।