फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दो साल तक लिव इन में रहे, युवती का आरोप-प्रेमी दे रहा अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी

Sun, 13 Mar 2022 03:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर देहशोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
युवती ने लगाया देहशोषण का आरोप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के चित्रकूट थाने में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि वह युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। अब युवक उसके साथ मारपीट करता और उसके फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कारवाई है कि जनवरी 2020 में हमारा रिश्ता शुरू हुआ और मई 2020 से हम लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद अप्रैल 2021 से आरोपी बुरा बर्ताव करने लगा। युवती ने बताया कि युवक मेरी तस्वीर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद मैंने युवक से बात करनी बंद कर दी थी।


युवती ने आरोप लगाया है कि उसने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ ढाई साल तक मेरा शारीरिक शोषण किया। इस पर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं चित्रकूट थानाधिकारी का कहना है कि थाने में मामला दर्ज होते ही जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें