फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पुलिस ने इनोवा कार रोककर तलाशी ली तो मिला 448 किलो डोडा पोस्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर की चितलवाना पुलिस ने मादक पादर्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस एक इनोवा कार से 448 किलो डोडा पोस्ट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर की चितलवाना थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी कर डोडा पोस्त की एक बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान इनोवा कार सवार तस्कर धर्मा राम उर्फ धर्मेंद्र जाट पुत्र हरजी राम (29) निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। इनोवा कार से 447. 650 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी से डोडा पोस्त खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, सीओ रूप सिंह इंद्रा और थानाधिकारी चितलवाना खम्मा राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। सोमवार को थाना अधिकारी ने टीम के साथ नेशनल हाइवे पर चितलवाना से चारणीम फांटा पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।  तलाशी में कार से 447 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया गया। तस्कर धर्मा राम उर्फ धर्मेंद्र को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें