Rajasthan News: राजस्थान के पाली (Pali news) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले में लांबिया गांव में बुधवार को पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों आपस में भाई-बहन थे। तीन साल का भाई नाडी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए उसकी दो बहनें भी उसमें उतर गईं, लेकिन ना तो वह उसे बचा सकीं और ना खुद बाहर आ सकीं। करीब एक बाद गांव वालों ने तीनों के शव नाडी से बाहर निकाले। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना इलाके के गांव लांबियां में सरकारी स्कूल के पास नाडी है। बुधवार दोपहर को खरताराम मेघवाल का तीन साल का बेटा धीरज, नौ साल की बेटी दुर्गा और छह साल की बेटी प्रियंका बाड़े में गए थे। इस दौरान खेल-खेल में तीन साल का मासूम धीरज नाडी में उतर गया और डूबने लगा।
उसकी बहनें प्रियंका और दुर्गा उसने बचाने के लिए नाडी में उतर गईं, लेकिन गहरे पानी में जाने से तीनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद तीनों मासूमों के शव नाडी से बाहर निकलवाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर, एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मौत की खबर लगते ही मां बेहोश हो गई। गांव और परिवार वालों ने उसे जैसे-तैसे संभाला।