फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jal Jeevan Mission: जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में घरों तक पहुंचा पानी, शेखावत ने बीसलपुर का वीडियो शेयर किया

Wed, 14 Sep 2022 10:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत अब देश के 53% (10.14 करोड़) ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। मिशन कि शुरुआत हुई थी तब 16.90% (3.24 करोड़) घरों में ही नल कनेक्शन थे। तीन साल में 6.91 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jal Jeevan Mission: राजस्थान के जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन का असर नजर आ रहा है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को जल जीवन मिशन का लाभ ले रहीं मंडोर तहसील के गांव बीसलपुर की महिलाओं का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के चेहरों पर अब पानी लाने की थकान नहीं दिखाई देती है।

विज्ञापन




बीसलपुर गांव की महिलाएं घर में नल से जल पहुंचने पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि गांव में कई साल से पेयजल का संकट था। दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, जिसमें समय भी लगता था। जब से घरों में नल लगे हैं, उनकी समस्या दूर हो गई।

बीसलपुर गांव की विमला देवी का कहना है कि हर घर जल योजना से हमें बहुत सुविधा हो गई है। पहले तालाब से पानी लेकर आते थे। मुश्किल से एक-दो घड़े ला पाते थे। पानी साफ भी नहीं होता था और समय भी बहुत लगता था। अब मेरे घर में पानी आ गया है। मैं बहुत खुश हूं। 
विज्ञापन


बीसलपुर गांव की ग्राम पंचायत सदस्य सुरजी देवी का कहना है कि पहले हमें पानी के लिए बहुत परेशानी थी। सरकार ने घर तक नल पहुंचा कर बहुत सुविधा दी है। इससे महिलाओं की तकलीफ काफी हद तक कम हो गई। गांव में योजना के तहत बेसलाइन सर्वे कर चुकी युवती ने बताया कि वह सर्वे के लिए गांवों में जाती है। सब जगह से यही बात सामने आई कि पहले बाहर से पानी लाने में बहुत समस्या होती थी। अब जब से घर-घर नल कनेक्शन हुए हैं, महिलाओं को काफी राहत मिली है।  

देश के 53% घरों में नल कनेक्शन 
जल जीवन मिशन के तहत अब देश के 53% (10.14 करोड़) ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। मिशन कि शुरुआत हुई थी, तब 16.90% (3.24 करोड़) घरों में ही नल कनेक्शन थे। तीन साल में 6.91 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें