राजसमंद जिले के दिवेर थाना इलाके में एक बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई पर तलवार से हमला कर दिया। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिवेर थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया, 22 अप्रैल सुबह चार बजे सूचना मिली कि बरजाल गांव में पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। मौके पर धोलिया की जड़ बरजाल पहुंचे। जहां सोहन सिंह (36) पुत्र लाल सिंह रावत खून से लथपथ मिला, जिसे इलाज के लिए देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। बाद में सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन जमना (35) शादी के बाद से अपने पति पुन सिंह से अनबन होने के कारण पीहर ही रहती है। पिता के पास जयराम पुत्र हुक्माराम गुर्जर निवासी आंजना थाना देवगढ़ का आना-जाना था।
जमना और जयराम के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। 22 अप्रैल की रात जयराम गुर्जर घर आया। अपनी बहन को समझाने के लिए खेत पर पिता के पास गया। इससे गुस्साए जयराम और जमना ने मारपीट शुरू कर दी। जयराम ने तलवार से 4-5 वार कर दिए।
बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जयराम गुर्जर और जमना देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जमना देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि जयराम गुर्जर को पीसी में भेजा गया है।