फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बदमाश ने पुलिस गिरफ्त से भागने का किया प्रयास, सूखी नहर में कूदने से पैरों में आई गंभीर चोट

Mon, 24 Apr 2023 10:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा बदमाश सूखी नहर में कूद गया। इससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में वाहन चोरी और पुलिस पर फायरिंग के आरोप में पकड़ा गया बदमाश सोमवार को तस्दीक के लिए ले जाते समय भागने लगा। इस दौरान पुलिस जवानों से हुई हाथापाई और सुखी नहर में कूदने से वह चोटिल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार 21 अप्रैल को एसएचओ डीग कोतवाली दौलत कुमार साहू और साइबर अपराध तकनीकी यूनिट की टीम द्वारा डीग कस्बे में वाहन चोरी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक बाइक छोडकर भागने लगे। रोकने की कोशिश करने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी अलीशेर कुरैशी (23 साल) और इरफान निवासी हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।
          
सोमवार को पुलिस की टीम आरोपी अली शेर को तस्दीक के लिए मौके पर ले जा रही थी। रास्ते में गांव नगला कोकिला में अलीशेर ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की जिसके बाद गाड़ी की खिड़की से कोकिला पुल से सूखी नहर में कूद गया। कूदने से उसके पैरों में गंभीर चोट आई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दोबारा से गिरफ्तार कर लिया। चोटिल अलीशेर को पहले सीएचसी डीग और फिर आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें