फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आमेर में फिर आकाशीय बिजली का कहर, सड़क पर हुआ गहरा गड्ढा, बस गिरी  

Sat, 08 Jan 2022 06:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शनिवार सुबह आमेर के ग्रामीण क्षेत्र लबाना गांव के लेसुवा की ढाणी में बिजली गिरी।
विज्ञापन
आमेर में बिजली गिरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरंतर चलते बारिश के चलते एक बार फिर आमेर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई। आकाशीय बिजली इतनी तेज थी कि सड़क में गहरा गड्ढा हो गया इसमें एक स्कूल बस जा गिरी। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के दौर के चलते आकाशीय बिजली का संकट निरंतर बना रहता है। पहले भी लाइट टावर पर बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आमेर के ग्रामीण क्षेत्र लबाना गांव के लेसुवा की ढाणी में बिजली गिरी। इस दौरान धमाके के साथ सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढा इतना बड़ा था कि नजदीक खड़ी स्कूल बस उसमें समा गई। बस में कोई मौजूद नहीं था, इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। 

जयपुर: छात्र नेता और लेक्चरर में मास्क को लेकर तकरार 

गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज की महिला लेक्चरर ने छात्र नेता से मास्क लगाने कहा तो तकरार हो गई। छात्र नेता और लेक्चरर के बीच की नोकझोंक से हंगामा हो गया। राजस्थान सरकार की कोरोना गाइडलाइन को लेकर महिला लेक्चरर व छात्र नेता मनीष सामरिया के बीच नोकझोंक हुई। हंगामे की स्थिति देख दूसरे कॉलेज लेक्चरर ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में आइडेंटिटी कार्ड वितरण का काम चल रहा था तभी हंगामा हुआ। महिला लेक्चरर ने कहा कि 1 फरवरी के बाद बिना मास्क के कॉलेज में एंट्री नहीं मिलेगी छात्र नेता ने अपना मास्क उतारकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें