फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: फेसबुक पर 6 हजार फॉलोअर, मोबाइल पर बिजी रहती थी पत्नी, पति ने मार डाला

Tue, 21 Jan 2020 09:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मृतका - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह मोबाइल पर पूरे दिन व्यस्त रहती थी। आरोपी अयाज अहमद अंसारी (26) ने पत्नी रेशमा उर्फ नैना मंगलानी (22) को घूमने के बहाने से बुलाया और जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ले जाकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। कोई मृतका की पहचान ना कर पाएं इसलिए अयाज ने उसका सिर और चेहरा पत्थर से कुचल दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति अयाज अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के फेसबुक पर छह हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं, वह पूरे दिन मोबाइल पर ही व्यस्त रहती थी। इस कारण झगड़े होते थे। तंग आकर मैंने उसकी हत्या की साजिश रची। 

आरोपी ने बताया कि रविवार सुबह मायके से उसे सुलह के बहाने बुलाया। उसको दिनभर घुमाया। फिर अंधेरा होने पर जयपुर-दिल्ली हाईवे ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दंपति का तीन महीने का एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी पर भी शक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें