एक दुल्हन ने शादी से से पहले फेरे लेने से इंकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी। दुल्हन ने उसी दिन उसी मंडप पर दूसरे युवक के साथ फेरे भी लिए। अब उसके इस फैसले की तारीफ पूरे जिले में हो रही है।
मामला राजस्थान के भरतपुर का है। जिले के बयाना में 19 जनवरी को दूल्हे के परिवार वाले लग्न-सगाई के लिए पहुंचे थे। सभी रस्में निभा दी गईं और प्रीतिभोज की तैयारी चल रही थी। इस दौरान दुल्हन का भाई फोन पर किसी को अपशब्द कह रहा था। दूल्हे के भाई को लगा कि उसने उसे अपशब्द कहे गए हैं। इसी बात पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी दुल्हन को लगी तो उसने शादी तोड़ने का फैसला किया। माता-पिता ने भी उसके इस फैसले को मंजूरी दे दी।
समाजसेवी परिवार के लड़के ने की शादी
दुल्हन के शादी न करने के फैसले के बाद दूसरे दूल्हे की खोज शुरू हुई। शहर के समाजसेवी परिवार के लड़के ने दुल्हन से शादी करने का फैसला किया। 23 जनवरी को उसी मुहूर्त पर दोनों ने शादी कर ली।