फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पांच सांडों ने युवक पर किया हमला, पैरों और सींगों से कुचलते रहे, दोस्त ने बचाया

Mon, 18 Dec 2023 10:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर जिले के बाजार में पांच सांडों ने मिलकर एक 17 साल के युवक पर हमला कर दिया। बेकाबू सांड युवक को एक मिनट तक रौंदते रहे। गनीमत रही कि युवक का दोस्त भी साथ था, जो उसे इनके बीच से बचा लाया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मेड़ता के बीच बाजार में पांच सांडों ने मिलकर एक 17 वर्षीय लड़के पर हमला बोल दिया। बेकाबू सांड नाबालिक लड़के को करीब एक मिनट तक रौंदते रहे। मौके पर पहुंचे दोस्तों ने बीच-बचाव किया। पूरा सांडों का आतंक सीसीटीवी में कैद हो गया। दोस्तों के बीच बचाव के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला नागौर में मेड़ता के रेड रोड पर स्थित गरीब नवाज गेस्ट हाउस के बाहर का है।जफर पठान पुत्र मोहम्मद रइस अपने दोस्त रेयान मोयल के साथ होटल पर खाना खाने जा रहा था। जब वह मेड़ता की रेड रोड स्थित गरीब नवाज गेस्ट हाउस के पास पहुंचा। सांड सड़क पर चलता हुआ आया। वहा पर खड़े चार-पांच युवकों में से केवल जफार पठान को ही निशाना बनाया। पास में खड़े सांड भी आए और सभी ने मिलकर जफर पर हमला बोल दिया। दोनों सांडों ने मिलकर पैरों और सींगो से जफर पर जमकर हमला बोल दिया। यह सिलसिला करीब एक मिनट 20 सेकेंड चला।

इस दौरान पास में खड़े जफर पठान के दोस्तों ने बीच-बचाव करने लगे तो इतने में तीन और सांडों ने हमला बोल दिया। मौके पर स्थानीय लोगों भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने से जान बच गई। जफार पठान ने बताया, मैं और मेरे दोस्तों के साथ मिलकर हम होटल पर खाना खाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान जब हम रेड रोड स्थित गरीब नवाज दरगाह के पास पहुंचे तो वहां पर एक सांड खड़ा था। हम साथ निकल ही रहे थे, अचानक सांड ने मेरे ऊपर हमला बोल दिया। इतने में ही मेरे दोस्त बीच-बचाव करने लगे। तब पास खड़ा दूसरे सांड ने भी आकर हमला बोल दिया। इतने में ही तीन और सांड आए और उन्होंने भी मुझे पैरों से कुचलते हुए सड़क के दूसरी तरफ ले गए। स्थानीय लोगों की वजह और मेरे दोस्तों की वजह से मेरी जान बच गई। मेरे शरीर पर खरोंच और चोट के निशान आए हैं।

मोहम्मद रइस ने बताया, आज मेरे बेटे पर पांच सांडों ने हमला किया। लेकिन उसके दोस्तों ने बीच बचाव किया, जिसकी वहज से उसकी जान बच गई। यदि वह अकेला होता तो जान चली जाती। प्रशासन लापरवाही बरत रही है। मेरा तो प्रशासन से अपील यह की आवारा सांडों पर कार्रवाई कर निर्धारित जगह पर छोड़ा जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें