फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने घर आएंगे भजनलाल शर्मा, ये रहेगा कार्यक्रम

Mon, 18 Dec 2023 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर यानी भरतपुर 19 दिसंबर को पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नवनिर्वाचित सीएम भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को अपने गृह जिले भरतपुर पहुंचेंगे। यहां वे बृज क्षेत्र गोवर्धन की प्ररिक्रमा भी करेंगे। भजनलाल शर्मा सुबह नौ बजे जयपुर से सड़क मार्ग से होकर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन




बता दें कि सड़क मार्ग पर कमालपुरा बॉर्डर पर सीएम का स्वागत सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे दोपहर एक बजे भगवान गिरिराज जी दर्शन को जाएंगे। यहां से वे देर शाम वापस जयपुर लौटेंगे। उनके विशेषाधिकारी योगेश श्रीवास्तव की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

'विकसित भारत के सबसे बड़े लक्ष्य तक पहुंचना हमारा संकल्प'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए हमारा प्रयास रहेगा कि एक भी परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। यह हम सभी की जिम्मेदारी भी है, इसके लिए हमें मिलकर प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। 
विज्ञापन


सीएम शर्मा सोमवार को जयपुर के सांगानेर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी शिविर शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 276 निकायों में प्रत्येक 25 हजार की आबादी पर शिविर लगेंगे। इनके माध्यम से प्रदेशवासियों को जागरुक और हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में शुरू यात्रा से विकास के नए क्षितिज का निर्माण होगा। साथ ही विकसित भारत के सबसे बड़े सपने के लक्ष्य को हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सपना नहीं, हमारा संकल्प है। हमारी सरकार दीनदयाल अन्त्योदय के प्रण को लेकर आगे बढ़ रही है। शर्मा ने प्रदेशवासियों, लाभार्थियों और राज्य कार्मिकों का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। पात्र वंचितों को जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें सम्बल प्रदान कराएं। 

सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वनिधि योजना के जरिए सहायता राशि उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी चढ़ाई है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने के सुअवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों के योजनाओं से वंचित रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। उन्होंने कहा कि आमजन की भावना के अनुरूप उनके सपनों को साकार करने में हमारी सरकारी खरी उतरेगी। सीएम शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के स्टॉल पर पहुंचकर सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करने के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए आमजन को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें