फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Exit Poll Results: आज एग्जिट पोल बताएंगे किसकी बन रही सरकार, पिछले दो चुनाव में कैसा रहा आकलन?

Thu, 30 Nov 2023 04:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर करीब दो घंटे बाद एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी। इससे पहले 2018 और 2013 के चुनाव बाद आए एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए यहां जानिए...?
विज्ञापन
Rajasthan Exit Poll 2023: कल एग्जिट पोल से लगेगा संभावित सरकार का अनुमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हो चुका है। प्रदेश के मतदाताओं ने पिछले चार चुनाव से सबसे ज्यादा 75.45 फीसदी मतदान किया। नई सरकार चुनने के लिए 74.72 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया तो 74.53 प्रतिशत पुरुषों ने भी मतदान किया। प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी ये तो तीन दिसंबर को साफ होगा। लेकिन, गुरुवार को एग्जिट पोल से संभावित सरकार का अनुमान लग सकता है। 

विज्ञापन


क्या कहता है 2018 का एग्जिट पोल
इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ साफ नहीं हो सका था। आजतक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को 102 से 120 सीटें दी थीं, जबकि कांग्रेस को 104 से 122 सीटें दी थीं। 4 से 11 सीटें अन्य के खाते में गईं थी। इसी तरह टाइम्स नाउ सीएनएक्स ने 126 पर भाजपा, 89 पर कांग्रेस और 15 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया था। एबीपी सीएसडीएस ने 94 सीटों पर भाजपा, 126 पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था। लेकिन, चुनाव परिणाम के बाद ये आंकड़े धरे रह गए थे। कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा 73 सीटें ही जीत सकी थी। बाकी 27 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। देंखें, 2018 के एग्जिट पोट में किसे कितनी सीटें दी गईं थी।   
 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
आजतक-एक्सिस माय इंडिया 102-120 104-122 4-11
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 126 89 15
रिपब्लिक- सी वोटर 90-106 110-126 6-22
एबीपी-सीएसडीएस 94 126 0
जन की बात 118 105 7
एमपी-नेता 106 112 12
न्यूज 24-पेस मीडिया 98-108 110-120 12

विज्ञापन

एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनी 
इससे पहले 2013 के चुनाव बाद आए एग्जिट पोल ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाई। एनडब्ल्यूएस सीवोटर ने 130 सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया। वहीं, कांग्रेस को 48 और अन्य को  21 सीटों पर जीतता दिखाया गया। इंडिया टीवी सीवोटर ने 118 सीट पर भाजपा, 64 पर कांग्रेस और 19 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया। परिणाम में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई, कांग्रेस सिर्फ 21 पर सिमट गई। देखें, 2013 के एग्जिट पोल के नतीजे...

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य  
एनडब्ल्यूएस-सीवोटर 130 48 21  
एबीपी-नेल्सन 105 75 20  
इंडिया टीवी-सीवोटर 118 64 19  
ओआरजी-इंडिया टुडे 105 76 19  



कल आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, यहां देखें 
चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। इसके बाद ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू होंगे। इन्हें आप Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर लाइव पढ़ सकेंगे। हलांकि, एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही साबित होंगे ये तीन दिसंबर को ही पता चलेगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें