फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भाई-भाई तो कहीं पिता-पुत्र मैदान में

Tue, 19 Nov 2013 08:28 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने सुना होगा कि राजनीति भाई-भाई तक को लड़वा देती है और राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक सीट पर ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


खेतड़ी सीट पर दो भाई आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार भाजपा ने इस सीट पर धर्मपाल गुर्जर को टिकट दिया था। इस बार उनके बजाय चचेरे भाई दाताराम गुर्जर को टिकट दे दिया।

आजकल इतना बड़ा दिल तो होता नहीं कि चोट न लगे। अब  धर्मपाल भाजपा से बगावत पर उतर आए हैं और चचेरे भाई के खिलाफ धर्मपाल निर्दलीय के रूप में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र की जंग
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई रोचक मुकाबले चल रहे हैं। यहां कुम्भलगढ़ सीट पर प्रदेशवासियों को पिता-पुत्र के बीच चुनावी जंग देखने को मिलेगी।

पिता धीरज सिंह को बसपा ने प्रत्याशी बनाया है, तो उनके बेटे नेरेन्द्र सिंह ने निर्दलीय नामांकन भर दिया। अब दोनों आमने-सामने हैं और इससे उनके मिलनेवाले कन्फूजन में हैं।

किसे वोट दे और किसे नहीं? हालांकि चुनावी विश्लेषक जीत की कौड़ी को दोनों से ही दूर मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें