फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान, मतदाता सूची से हटाए गए 7.9 नाम, आयोग ने जोड़े 7.6 नए नाम

Sat, 29 Sep 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है। इसी बीच राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य की मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी की है जिससे 7.9 लाख नामों को हटा दिया गया है। शु्क्रवार को इस सूची की घोषणा हुई। विशेष सारांश संशोधन के तौर पर 31 जुलाई को राजस्थान की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। 

विज्ञापन


ड्राफ्ट सूची के अनुसार राज्य में 4.75 करोड़ मतदाता हैं। ड्राफ्ट के प्रकाशित होने के बाद 21 अगस्त तक दावे और आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था। कांग्रेस ने तब दावा किया था कि 42 लाख से ज्यादा मतदाता नाम, रिश्तेदारों के नाम और लिंग के आधार पर फर्जी हैं। कांग्रेस ने द पॉलिटिक्स डॉट इन के एक शोध के आधार पर यह दावा किया था। इन आपत्तियों का निवारण 20 सितंबर तक कर दिया गया है।

चुनाव आयोग द्वारी किए गए सत्यापन में 3,91,805 पुरुष और 3,99,515 महिलाओं के नामों को सूची से हटाया गया। हालांकि 700,000 से ज्यादा नामों को जोड़ा गया है। उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने के आवेदन को आयोग ने स्वीकार कर लिया है। 3,30,803 पुरुष और 4,29,485 महिलाओं यानी कुल मिलाकर 7,60,288 के नामों को जोड़ा गया है। इसलका मतलब हुआ कि सूची से कुल 31,032 नाम हटे हैं। राज्य में वर्तमान में 4.73 करोड़ मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें