फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कलेक्टर-SP ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च; लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील

Tue, 24 Oct 2023 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Rajasthan Assembly Election 2023: धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों को पाबंद किया जा रहा है। अवैध राशि, शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को आवश्यक निर्देश देते कलेक्टर और एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले में निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने विधान सभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद रही, जिनके साथ शीर्ष अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मतदाताओं से रूबरू होकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने निर्भीक और निडर होकर मतदान करने की अपील की। दरअसल, सैपऊ क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में भदियाना सहित कौलारी, बसई नबाब और कई अन्य मतदान केंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन


सैपऊ वृत्त अधिकारी बाबू लाल मीणा ने बताया कि मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और एडिशनल एसपी ओम प्रकाश मीणा, एसडीएम दिनेश शर्मा समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारियों ने भदियाना में आमजन को शांतिपूर्ण और भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक करने को लेकर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों सहित पुलिस प्रशासन के साथ फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च के जरिए समाज के मतदाताओं को निर्भीक और निडर होकर मतदान करने की अपील की गई है। वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों का जायजा लिया है। जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। निर्वाचन आयोग की पालना में चुनाव की तैयारी को अंजाम दिया जा रहा है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को पूर्व में ही चिह्नित कर लिया गया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों को पाबंद किया जा रहा है। अवैध राशि, शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा पर सघन नाकाबंदी अभियान भी चलाया जा रहा है। आमद रफद पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। विगत दिनों में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 30 लाख से अधिक की अवैध राशि को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बदमाश और अपराधी किस्म के लोगों पर पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों को कतई नहीं बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने समाज के मतदाताओं से अपील कर कहा कि स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए समाज के मतदाता निष्पक्ष, निर्भीक, निडर एवं भय मुक्त होकर मतदान करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें