पांच साल के कार्यों का हिसाब मांगने पर मौके से खिसके भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया मंगलवार देर शाम नितौड़ा गांव में चुनावी सभा के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे बीते पांच साल में किए गए कार्यों का हिसाब मांगा। इसको लेकर वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। इससे ग्रामीण नाराज हो गए।
चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने पाली निवासी मनोहर राजपुरोहित प्रकरण का मुद्दा भी रखा और स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन गरासिया निरुत्तर हो गए। इस पर नाराज ग्रामीणों ने विधायक और भाजपा प्रत्याशी पर केवल लेटर लिखने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर खुलकर विरोध किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक वहां से दबे पांव खिसक गए।