फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता करेंगे BJP का प्रचार! रिछपाल मिर्धा भरी सभा में बोले- बेटी चुनाव लड़ेगी तो प्रचार करना ही पड़ेगा

Mon, 16 Oct 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में प्रत्यशियों की सूची को लेकर कशमकश में लगी कांग्रेस को उसी के एक दिग्गज नेता का बयान भारी पड़ता दिख रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने जिस नेता को राज्यमंत्री का दर्जा दिया, उसी मंत्री ने चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा भतीजी ज्योति मिर्धा के समर्थन में बीजेपी के लिए प्रचार करने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
रिछपाल मिर्धा और ज्योति मिर्धा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नागौर जिले के बड़े कांग्रेस नेता रिछपाल मिर्धा ने अपने आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में रिछपाल मिर्धा ने लोगों से कहा, मेरी बेटी ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ेगी तो मैं इधर-उधर चार-पांच दिन हो सकता हूं। मेरे ऊपर पार्टी की कोई बंदिश नहीं है, मैं तुम लोगों जैसा ही हूं और आप लोगों को इजाजत भी देनी होगी।

विज्ञापन


बता दें कि रिछपाल मिर्धा के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ लोगों के बीच यह कयास लगाया जा रहा है कि पहले रिछपाल मिर्धा ने बीजेपी ज्वाइन करने की अफवाह फैलाई थी, जिसका फायदा उठाया। कांग्रेस पार्टी ने आचार संहिता से ठीक एक दिन पहले उनको वीर तेजा कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया। लेकिन अब आचार संहिता लग गई और चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में रिछपाल मिर्धा ने बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर एक बड़ा बयान भी दे दिया है।

मिर्धा ने भरी सभा में खुले मंच से कहा, अगर विधानसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ती हैं तो वह उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा, ज्योति मिर्धा उनकी बेटी (भतीजी) हैं। अगर बेटी चुनाव लड़ेंगी तो उन्हें चुनाव प्रचार करना ही पड़ेगा। रविवार को डेगाना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ज्योति मिर्धा के समर्थन में प्रचार करने की बात कही। पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन


बेटे के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे, लेकिन प्रचार करेंगे बीजेपी का
रिछपाल मिर्धा के बेटे विजय सिंह मिर्धा वर्तमान में डेगाना से विधायक हैं। रिछपाल अपने बेटे के लिए फिर से कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस से टिकट मांगने के साथ ही भाजपा का प्रचार करने की बात कहकर मिर्धा ने कांग्रेस की सांसे बढ़ा दी है। एक तरफ कांग्रेसी नेता प्रदेश में सरकार रिपीट करने के दावे कर रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता ही बीजेपी का प्रचार करने की बातें कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ये खबरें भी चल रही हैं कि रिछपाल मिर्धा, विजय पाल सहित कांग्रेस के कुछ और नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

'मेरे लिए पार्टी की बंदिश नहीं है'
डेगाना में लोगों को संबोधित करते हुए रिछपाल मिर्धा ने कहा, उनके लिए पार्टी का कोई बंधन नहीं है। वह तो सिर्फ जनता की अनुमति लेना चाहते हैं। ज्योति मिर्धा उनकी बेटी हैं, अगर वह विधानसभा चुनाव लड़ती हैं तो जनता की अनुमति लेकर दो चार दिन के लिए वह बीजेपी का प्रचार करेंगे। इस दौरान लोगों ने उन्हें ज्योति मिर्धा के समर्थन में प्रचार की अनुमति देने का वादा किया। रिछपाल मिर्धा की ओर से ज्योति मिर्धा के लिए वोट मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन है रिछपाल सिंह मिर्धा
रिछपाल मिर्धा डेगाना से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। हाल ही में गहलोत सरकार ने आचार संहिता लगने से एक दिन पहले रिछपाल मिर्धा को वीर तेजा कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया है और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया। यह बयान कांग्रेस पार्टी के लिए सिर दर्द बन गया है। रिछपाल मिर्धा का परिवार कांग्रेस पार्टी की नींव माना जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें