फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: सीपी जोशी बोले- गहलोत सरकार की पूरी दाल काली, इस काली दाल की सरकार को सत्ता से हटाना है

Wed, 15 Nov 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह सनातन विरोधी सरकार है। इनकी राहत और विकास की गारंटियां फेल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बायतू में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ में भाजपा की आंधी नहीं सुनामी है। यहां की जनता ने भ्रष्टाचारियों और व्यभिचारियों को वोट की पेटी में दफन करने का संकल्प ले लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीडी कांड के एक जैसे मामले में दो तरह के निर्णय लेते हैं। किसी को बचाते हैं, किसी को फंसाते हैं। यह कैसा न्याय है। सरकार के एक मंत्री मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर व्यभिचारी होने का आरोप लगा चुके हैं। इनकी सरकार के कारनामों की पूरी दाल काली है और इस काली दाल को इस बार सत्ता से हटाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह सनातन विरोधी सरकार है। इनकी राहत और विकास की गारंटियां फेल हो चुकी हैं। भ्रष्टाचारी, महिला, किसान, युवा विरोधी  सरकार को वोट की पेटी में दफन करने का समय आ गया है । प्रदेश के विकास के लिए  मोदी जी पर विश्वास करें और डबल इंजन की सरकार बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें