फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP के संकल्प पत्र में कल क्या? अमित शाह-राहुल गांधी की सभा, दोनों पार्टियों के बड़े नेता दौरे पर

Wed, 15 Nov 2023 10:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: कल 16 नवंबर को राजस्थान में जमकर चुनावी शोर मचेगा, भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी। अमित शाह और राहुल गांधी चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी भी कल प्रदेश में ही रहेंगे।   
विज्ञापन
अमित शाह और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिहाज से गुरुवार का दिन राजस्थान के लिए बड़ा होना वाला है। कल प्रदेश में चुनावी हलचल और तेज होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह कल जयपुर में भाजपा के संकल्प पत्र को जनता के सामने रखेंगे। इसके बाद दौसा के महुवा और सिकराय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। देर शाम जयपुर वापस लौटेंगे और पार्टी की बैठकों समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अजमेर के दौरे पर रहेंगे। इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कल राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कल राजस्थान आ रहे हैं।  
विज्ञापन


संकल्प पत्र में क्या हो सकता है?
बता दें कि संकल्प पत्र को लेकर भाजपा ने एक समिति बनाई थी। इस समित ने ही यह संकल्प पत्र तैयार किया है। ये संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस रह सकता है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी भाजपा कोई बड़ा वादा कर सकती है। साथ ही संकल्प पत्र की योजनाओं पर होने वाले खर्च का विवरण दिया जा सकता है।    
 
भाजपा नेताओं के दौरे कब
  • 16 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह टोंक और राजसमंद में जनसभाएं करेंगे।
  • 16 नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। पीपल्दा, केशोरापाटन, केकड़ी और पुष्कर में सभा करेंगे। जयपुर और अलवर जिले में भी सभाएं करेंगे। 
  • 18 नवंबर पीएम मोदी भरतपुर और नागौर में जनसभा करेंगे। 
  • 18 को गृह मंत्री अमित शाह बूंदी और अजमेर जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेंगे। अजमेर में रोड-शो भी करेंगे। 
  • 22 और 23 नवंबर को जोधपुर और जयपुर में मोदी रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का चुनावी दौरा
  • 16 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हनुमानगढ़ और गंगानगर की चार सीटों पर जनसभा करेंगे। 
  • 16 नवंबर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीन दिन राजस्थान में रहेंगे।   
  • 17 को राहुल गांधी बायतु में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 
  • 19 नवंबर को जयपुर में राहुल गांधी का रोड शो भी हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें