फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश में अब तक 644 करोड़ जब्त, जयपुर में सबसे ज्यादा 106 करोड़ सीज, जानें अन्य जिलों का आंकड़ा

Sun, 19 Nov 2023 06:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन विभाग ने अब तक 644 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 106 करोड़ के सीजर के साथ जयपुर सबसे आगे है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकबाले जब्ती में 920% का इजापा हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 644 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। जयपुर में सीजर का आंकाड़ा 106 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश में गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान की गई जब्ती के मुकाबले अब तक 920% की बढ़ोतरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की गई है। जयपुर 106 करोड़ रुपये के सीजर के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। अब तक प्रदेश के 11 जिलों में 20 करोड़ रुपये से ज्यदा मूल्य का सीजर है। 

कुल सीजर के मामले में दूसरे स्थान पर 36.61 करोड़ रुपए के साथ अलवर है। जोधपुर 31.03 करोड़ के साथ तीसरे, भीलवाड़ा 25.27 करोड़ के साथ चौथे, बूंदी 24.69 करोड़ के साथ पांचवें, उदयपुर 24.09  करोड़ के साथ 6वें, अजमेर 25.53 करोड़ के साथ सातवें, बीकानेर 23.38 करोड़ रुपए के साथ आठवें, चित्तौड़गढ़ 23.01 करोड़ के साथ नौवें,  नागौर 23.24 करोड़ के साथ 10 वें और श्रीगंगानगर 20.69 करोड़ के साथ 11वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें