फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आचार संहिता के बीच प्रदेश में नगदी मिलने का सिलसिला जारी, हनुमानगढ़ में कार से मिले 10 लाख

Wed, 18 Oct 2023 09:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

एसपी डॉ. राजीव पचार ने बताया कि जिले में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध राशि को भी जब्त किया जा रहा है। बुधवार को हरियाणा नंबर की कार से 10 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कार से जब्त किए 10 लाख रुपये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के बीच हनुमानगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर रखी है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की पुलिस की टीमें तलाशी ले रहीं हैं। इस दौरान बुधवार को टाउन पुलिस ने एफएसटी के साथ मिलकर कोहला टोल नाके पर हरियाणा नंबर की लग्जरी कार से 10 लाख रुपए जब्त किए। जिसे लेकर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. राजीव पचार ने बताया कि जिले में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध राशि को भी जब्त किया जा रहा है। जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए बदमाश और असामाजिक तत्व पूरी तरह से पुलिस के रडार पर हैं। बुधवार को पुलिस की टीम ने कोहला टोल नाका पर एक हरियाणा नंबर की लग्जरी कार से 10 लाख रुपए जब्त किए। पूछताछ में कार सवार तीन युवक राशि को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया। कार सवार तीनों युवक सिवानी हरियाणा के रहने वाले हैं। जब्त की गई राशि को लेकर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है। आगे की जांच आईटी विभाग के अफसर ही करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें