फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: टायर फटने से बेकाबू कार खाई में गिरी, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Sun, 09 Feb 2020 11:31 AM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एनएच ग्यारह बी पर कांसौटी खेड़ा पुलिया के पास एक कार पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, यह हादसा कार के टायर फटने से हुआ, जिससे कार बेकाबू होकर पलट गई। 

विज्ञापन


कार सवार लोग करौली जिले के कैलादेवी माता के आस्थाधाम जा रहे थे। कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी  गिर्राज किशोर अग्रवाल शनिवार रात को अपने तीन दामादों को परिवार सहित तीन अलग-अलग गाड़ियों में लेकर कैला देवी माता के दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान बाड़ी कोतवाली थाना इलाके के एनएच ग्यारह बी पर स्थित कांसौटी खेड़ा पुलिया के पास उनमें एक कार का अगला टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे दामाद 45 वर्षीय धवल कुमार पुत्र नंदकिशोर, निवासी बैंक कॉलोनी अलीगढ़ और उनकी मां 60 वर्षीय पुष्पा, पत्नी नंदकिशोर तथा सबसे छोटे दामाद शरद की एक 12 वर्षीय पुत्री परी की मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में  42 वर्षीय ममता पत्नी धवल कुमार, 17 वर्षीय जतिन पुत्र धवल कुमार, 30 वर्षीय पिंकी पत्नी नरेश और 17 वर्षीय गुनगुन पुत्री नरेश निवासी सादाबाद, हाथरस घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर बाडी कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची तथा घायलों को उपचार के लिए बाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं।पुलिस ने मृतकों के शवों को बाड़ी सामान्य चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है तथा उनके आने पर पोस्टमार्टम तथा अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें