फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: कॉलेज जा रही छात्रा को प्रेमी ने चाकू से गोदा, बाइक छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने दबोचा

Sat, 20 Sep 2025 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

Churu Crime News: डीएसपी ने बताया कि हरिपुरा गांव निवासी पूजा कॉलेज प्रैक्टिकल देने जा रही थी। इसी दौरान विकास बाइक से पहुंचा और अचानक चाकू निकालकर युवती के गले पर वार कर दिए। हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
आपस में झगड़ा होने के बाद प्रेमी ने किया प्रेमिका पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर कस्बे में शनिवार को कानून-व्यवस्था को चुनौती देती हुई बड़ी वारदात सामने आई। पंचायत समिति कार्यालय के पास कॉलेज प्रैक्टिकल देने जा रही 22 वर्षीय छात्रा पर उसके प्रेमी ने बाइक से आकर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल छात्रा को तारानगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

अस्पताल में इलाजरत घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग में बिगड़े रिश्ते बने हमले की वजह
डीएसपी रोहित सांखला ने बताया कि हरिपुरा गांव निवासी पूजा कॉलेज प्रैक्टिकल देने जा रही थी। इसी दौरान भलाऊ का निवासी विकास बाइक से पहुंचा और अचानक चाकू निकालकर युवती के गले पर वार कर दिए। हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में उनके बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह खतरनाक कदम उठाया।
 
डीएसपी रोहित सांखला
 
यह भी पढ़ें- Jaipur News: जेल की 27 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी, तलाश में जुटी पुलिस और जेल प्रशासन
 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और नीचे गिरी आरोपी की बाइक - फोटो : अमर उजाला
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जुटा रही सबूत
घटना की सूचना मिलते ही तारानगर पुलिस और डीएसपी रोहित सांखला मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से सुराग जुटाए गए। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में उमड़ी भीड़, कस्बे में दहशत का माहौल
घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। शिक्षा नगरी कहे जाने वाले तारानगर में इस तरह दिनदहाड़े हुई वारदात ने लोगों को दहला दिया। आमजन में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और भय का माहौल बना हुआ है।
 
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पीएम मोदी की यात्रा पर रोत-राठौड़ आमने-सामने, 'कुलपति इतिहास का अध्यन करें', बोले BJP अध्यक्ष

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें