फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: एक और हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजनों ने कही बड़ी बात

Sun, 18 Dec 2022 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

राजस्थान के बारां जिले में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। गोली मारकर अख्तर बेग को खनन माफियाओं ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से चहेड़िया गांव के लोगों में गुस्सा व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अख्तर बेग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले में खनन माफियाओं ने हिस्ट्रीशीटर अख्तर बेग की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अख्तर की हत्या के बाद परिवार और जानने वालों में बहुत गुस्सा व्याप्त है। बेग के शव का जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया है। वहीं, परिवार वालों ने शव लेने से मना कर दिया है। बाद में एसपी के समझाने के बाद परिवार माना है।

बता दें कि घटना बारां जिले के अंता थाने के चहेड़िया गांव के पास शनिवार रात की है। बेटे के साथ खेत में जा रहे अख्तर बेग को खनन माफियाओं ने गोली मार दी। गोली लगने से लहूलुहान बेग को बारां जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोलीकांड की जानकारी अंता थाना पुलिस को लगी, पुलिस ने अस्पताल में हंगामा मचा रहे बेग को परिवार को किसी तरह समझाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

बेग की हत्या के आरोप में परिवार वालों ने 11 नामजद आरोपियों सहित 20 अज्ञात पर मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। नामजद आरोपियों में शामिल लोगों ने पहले भी अख्तर और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद अख्तर परिवार के साथ गांव से दूर कोटा जिले के सांगोद के पास रहने लगा था।

विज्ञापन


कई साल से चली आ रही रंजिश…
अंता के चहेड़िया गांव में अख्तर के परिवार और गांव वालों के बीच यह खूनी रंजिश का खेल साल 2018 से चल रहा था। कई बार अवैध खनन को लेकर झगड़ा तो कभी जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते अख्तर का परिवार सांगोद में बस चुका था, लेकिन जमीन परती पड़ी हुई थी और अख्तर ने इस साल ही जमीन में फसल लगाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें