इससे पहले बुधवार को प्रदेश में 502 नए केस थे, जबकि दो की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार 16 अगस्त को 191 मरीज मिले थे और तीन लोगाें की मौत हो गई थी। बता दें कि गुरुवार को प्रदेश में 22124 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 803 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 679 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर 33, अलवर 116 , बांसवाड़ा 1, भरतपुर 128, भीलवाड़ा 6, बीकानेर 12, बूंदी 7, चित्तौड़गढ़ 21, दौसा 12, धौलपुर 7, डूंगरपुर 3, हनुमागढ़ 7, गंगानगर 1, जयपुर 269, जैसलमेर 2, जालोर 1, झालावाड़ 7, जोधपुर 13, कोटा 15, नागौर 14, पाली 1, प्रतापगढ़ 20, राजसमंद 32, सवाई माधोपुर 4, सीकर 35, सिरोही 10 औ उदयपुर में 26 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4065 है।