फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversial Statement: मंत्री प्रताप सिंह बोले- भाजपा कार्यालय में घुसकर चला देंगे बुलडोजर, भाजपा ने कहा- चलाकर दिखाओ

Fri, 11 Mar 2022 07:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ज्यादा बुलडोजर-बुलडोजर न करे, हम भाजपा कार्यालय में घुसकर बुलडोजर चला देंगे। मंत्री के इस बयान पर भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि दम है तो चलाकर दिखाएं। 
विज्ञापन
कांग्रेस मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और भाजपा विधायक रामलाल शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सहित देश के चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा को मिली इस जीत पर बोलते हुए गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी को घमंड नहीं करना चाहिए। जनता ने जिताया है जनता उतार भी देती है। बुलडोजर बाबा (उत्तर प्रदेश के सीएम) को लेकर पर मंत्री ने कहा कि ज्यादा बुलडोजर-बुलडोजर न करें,  हम भाजपा कार्यालय में घुस कर बुलडोजर चला देंगे। 

विज्ञापन


प्रताप सिंह खाचरियावास के इस पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है।  पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में पार्टी की सरकार बनने के बाद राजस्थान कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। भाजपा कार्यालय में घुसकर बुलडोजर चला देंगे, यह प्रताप सिंह खाचरियावास का अहंकार बोल रहा है। आज से पहले आपने कितने बुलडोजर चला दिए? 

उन्होंने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति हमने भी की है, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी की है। छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश की राजनीति में प्रताप सिंह खाचरियावास का चरित्र कैसा रहा है, यह जनता और युवा दोनों ही जानते हैं। उन्होंने कह कि धमकी देने की आवश्यकता नहीं है। अगर, हिम्मत है तो करके दिखाओ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें