फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: कांग्रेस नेता के बेटे ने लगाई फांसी, PUBG गेम में चैलेंज पूरा नहीं कर पाने के चलते खुदकुशी की आशंका 

Sat, 11 Jun 2022 07:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था और न ही उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि गेम का चैलेंज पूरा नहीं कर पाने के कारण उसने आत्महत्या की है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पूरे दिन पबजी गेम खेलता रहता है। इस कारण खुदकुशी का कारण भी गेम को ही माना जा रहा है। मृतक युवक जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस की नेता कामिनी गुर्जर का 21 साल का बेटा प्रथम गुर्जर है। पुलिस ने प्रथम का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि लॉक होने के कारण अभी तक मोबाइल से कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रथम ने शनिवार तड़के फांसी लगाई। सुबह शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अपनी रिपोर्ट में परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद उसने पढ़ाई भी की। प्रथम की दादी ने सुबह चार बजे उसे टॉयलेट से बाहर आते देखा। 

उसके पिता सुबह करीब आठ बजे पौधों को पानी दे रहे थे, इस दौरान उनकी नजर प्रथम के कमरे पर पड़ी तो वह फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने किराएदार की मदद से कमरे का गेट को तोड़ा और शव को नीचे उतारा। शव गेट पर लगे एक हैंगर से लटका हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रस्सी से लटकर मौत होने की बात की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


तनाव में नहीं था प्रथम 
प्रथम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था और न ही किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पबजी गेम खेलता रहता था। पुलिस को भी आशंका है कि गेम का चैलेंज पूरा नहीं कर पाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें