फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: थर्माकोल गोदाम में लगी आग 12 घंटे बाद बुझी, आईओसीएल ने जताई क्रूड ऑइल चोरी की आशंका, मालिक का फोन बंद  

Sat, 11 Jun 2022 06:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

आईओसीएल के अधिकारियों ने गुजरात मथुरा क्रूड आयल पाइप लाइन के इसी गोदाम से होकर गुजरने की बात कही है। उन्होंने आशंका जताई कि पाइप लाइन में लीकेज कर ऑयल चोरी किया जा रहा था।
विज्ञापन
आग लगने के बाद गोदाम से उठा धुंआ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले के महुआ इलाके के मौजपुर की थर्माकोल गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। यह आग शनिवार सुबह 3 बजे लगी थी, शाम 4 बजे के करीब इस भीषण आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि 500 मीटर दूर से इसकी लपटें देखी जा सकती थी। आग बुझाने के लिए दमकल की लगभग दो दर्जन गाड़ियों ने 150 से अधिक चक्कर लगाए। 

विज्ञापन


इधर, मौके पर पहुंचे आईओसीएल के अधिकारियों ने गुजरात मथुरा क्रूड आयल पाइप लाइन के इसी गोदाम से होकर गुजरने की बात कही है। इसी के चलते उन्होंने यह भी आशंका जताई कि पाइप लाइन में लीकेज कर यहां से ऑयल चोरी किया जा रहा था। क्योंकि, फैक्ट्री के एक हिस्से में काफी देर तक आग लगी रही। उधर, आईओसीएल के वॉल्व से क्रूड ऑयल चोरी होने की आशंका पर सिकराय और महवा के पास लगे सप्लाई पॉइंट को बंद करवा दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी आग की लपटों के विकराल रूप लेते ही गोदाम के आसपास लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी। मौके पर 4 थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। घटना के बाद से खेत का मालिक भी फरार बताया जा रहा है और गोदाम मालिक का फोन भी बंद आ रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रैस कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं गोदाम में स्क्रैप भरा एक कंटेनर भी खड़ा जो पूरी तरह आग में जल गया। घटना के बाद राज्यसभा सासंद डॉ. किरोड़ीलाल भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामखिलाड़ी मीणा, एसपी राजकुमार गुप्ता, महवा डिप्टी एसपी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें