फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Congress: अभी किसी का इस्तीफा नहीं, डोटासरा रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, जानें किस पर है कांग्रेस का फोकस?

Sat, 09 Dec 2023 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Congress: राजस्थान में कांग्रेस की हार की समीक्षा करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में बैठक हुई। इसमें हार की जिम्मेदारी तय नहीं की गई। हाईकमान की ओर से लोकसभा चुनाव पर फोकस करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में हुई बैठक में करीब डेढ़ घंटे तक हार के कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई। सूत्रों की मानें तो हार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से सवाल जवाब भी किए गए। लेकिन, अंत में जो हुआ सो हुआ, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है की बात कहकर बैठक को खत्म कर दिया गया। हालांकि, तैयारी किसके नेतृत्व में होगी अभी ये तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव पर फोकस 
इतने संकेत जरूर मिले हैं कि अभी किसी का इस्तीफा नही होगा। यानी लोकसभा चुनाव तक गोविंद सिंह डोटासरा के प्रदेश अध्यक्ष बने रहने की पूरी संभावना है। ऐसे में कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव पर ही फोकस करना चाह रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि राजस्थान में हार तो हुई है, लेकिन अन्य दो राज्यों से यहां स्थिति बेहतर रही है। पार्टी के विधायक ठीक संख्या में जीत कर आई है और वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।

पार्टी ने राजस्थान में काम करने के लिए कहा
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा की पार्टी ने प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा वोट प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ा है और कई प्रत्याशी 1500 से भी कम वोटो से हारे हैं। अब हम लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे और एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।  खुद के इस्तीफा की पेशकश पर रंधावा ने कहा कि मैंने पार्टी से पहले ही कहा था कि मैं सिर्फ विधानसभा चुनाव तक ही यहां रहना चाहता हूं, उसके बाद मुझे पंजाब में सक्रिय होना है। लेकिन, पार्टी ने अभी राजस्थान में ही काम करते रहने के लिए कहा है। अन्य नेताओं के इस्तीफा के बारे में उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


कोई नहीं चाहता प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी
राजस्थान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए कांग्रेस का कोई भी नेता फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर आने में ज्यादा रुचि नहीं दिख रहा है। क्योंकि, लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं दिख रही है। पार्टी के ज्यादातर बड़े नेताओं की रुचि नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर है। इस बारे में केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी रिपोर्ट पार्टी आला कमान को सौंप चुके हैं। अब इस पर फैसले का इंतजार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें