फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के चुरू में पारा 48 डिग्री पहुंचा, कई जगहों पर बारिश से राहत

Wed, 05 Jun 2019 04:47 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
विज्ञापन
चूरू में भीषण गर्मी, तापमान 50 डिग्री सेल्सियस (राजस्थान)) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश का ज्यादातर हिस्से में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। राजस्थान के चुरू में मंगलवार को पारा 48 के पार पहुंच गया। वहीं जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और गुजरात में बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। जम्मू क्षेत्र में धूल भरी आंधी ने एक महिला और उसके बच्चे की पेड़ गिरने से मौत हो गई। वहीं वैष्णो देवी यात्रा को भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। यात्रा मार्ग पर छह दुकानों पर पेड़ गिरने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि ईद पर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बदली छाए रहने के साथ ही बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है।  

राजस्थान में चुरू एक बार फिर सबसे गर्म रहा। कोटा में तापमान 47.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, बाड़मेर में पारा 45 डिग्री से पार पहुंच गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को भी यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह, हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में लू से लोग परेशान रहे, लेकिन कुछ जगहों पर देर शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई।

हरियाणा में नारनौल सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 45.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बुधवार तक और हरियाणा में शुक्रवार तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। 

मानसून 7 जून तक पहुंचेगा केरल: मौसम विभाग 

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के देरी से केरल पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब 6 जून की जगह 7 जून तक केरल में दस्तक देगा। इससे पहले शनिवार को निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी मानसून के 7 जून तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया था। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें