फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का बदला अपहरण: पहले जीजा की बहन को दुल्हनियां बनाया...फिर गैंगरेप का आरोप, चौंका देगा पूरा मामला

Thu, 31 Aug 2023 10:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

राजस्थान के बालोतरा जिले में बहन को भागकर शादी करने से नाराज भाई ने जीजा की बहन का अपहरण कर लिया। साथ ही जबरन अग्नि के फेरे लेकर शादी भी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा में बहन को भगाकर ले जाने और उसके साथ शादी करने से नाराज भाई ने जीजा की बहन का अपहरण कर जबरन शादी रचाकर सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। घटना के सात दिन बाद पुलिस ने अपहृत युवती को दस्तयाब कर न्यायालय में बयान दर्ज करवाकर मेडिकल करवाया और एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वारदात में शामिल शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, घटना गिड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन


बता दें कि जबरन शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में युवक और युवती एक खेत में आग लगाकर फेरे लेते नजर आ रहे हैं। युवती के रुकने पर युवक उसको हाथ से धक्का देकर चलने के लिए कहता है। गिड़ा थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई ने बताया कि युवती की मां ने रिपोर्ट देकर बताया कि 21 अगस्त को उसकी बेटी अपनी भाभी के साथ खेत में बकरियां चराने गई थी। इस दौरान सवाई सिंह पुत्र भीख सिंह निवासी पहाड़ सिंह की ढाणी फलसुंड जसवंत सिंह पुत्र लख सिंह और हुकम सिंह पुत्र मग सिंह निवासी पाबूसर शेरगढ़ और तीन-चार अन्य बदमाश आए। 

इनमें से तीन लोगों के चेहरे पर काला कपड़ा बंधा था। बदमाशों ने उसकी बेटी को खींचकर जबरन गाड़ी के पास ले जाने लगे। इस दौरान अन्य महिलाओं ने उसको छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उनको धक्का देकर बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए। आरोपियों के जाने के बाद युवती की भाभी ने परिवार के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गिड़ा थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


आरोपी युवक-युवती को लेकर थाने में हुआ पेश
गिड़ा थानाधिकारी ने बताया, युवती के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। युवती की तलाश करने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। पहले परिजनों ने स्कॉर्पियो गाड़ी बताई थी। इसके बाद दूसरी कार होने की बात कही। पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर और ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के दबाव के चलते 28 अगस्त को युवक जसवंत सिंह और युवती दोनों थाने में पेश हुए।

युवती ने थाने और कोर्ट में अलग-अलग बयान दिए
थानाधिकारी ने बताया, युवती ने थाने में दिए बयान में जसवंत सिंह पर जबरन शादी करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। कोर्ट में दिए बयान में युवती ने बताया, हुकम सिंह, जसवंत सिंह और सवाई सिंह सहित कुल सात लोग किडनैप कर ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर जबरन शादी करवाई और सामूहिक दुष्कर्म किया।

सोशल मीडिया पर शरीर पर चोट के निशान के फोटो वायरल, पुलिस कर रही है इनकार
सोशल मीडिया पर आरोपी युवक द्वारा युवती के साथ खेत में घास जलाकर जबरन फेरे लेने के वीडियो के साथ एक अन्य वीडियो में युवती को अपनी मर्जी और रजामंदी से आरोपी के साथ रहने का बोलने के लिए दबाव बनाते हुए दिख रहा है। उसके साथ ही कुछ फोटो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा की यह फोटो पीड़ित युवती के ही हैं। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के दौरान युवती के शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा है। इस मामले को लेकर भंवरलाल विश्नोई ने बताया, युवती का मेडिकल करवाया गया है। युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने के साथ-साथ नामजद आरोपियों और अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। युवती ने थाने में दिए बयान में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जबकि कोर्ट में दिए बयान में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

युवक-युवती का फेरे लेते वीडियो आया सामने
उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक खेत में घास जलाकर एक युवक-युवती का हाथ पकड़कर आग के फेरे ले रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवती फेरे लेते समय रुकती है तो युवक उसको कुछ बोलता है, फिर पीछे से धक्का देकर चलने के लिए कहता है। पुलिस के अनुसार वीडियो में युवती के साथ जसवंत सिंह है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

दोनों परिवारों में रिश्ता टूटने पर हुआ विवाद
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों में पांच साल पहले रिश्तेदारी हुई थी। आरोपी युवक और उसकी बहन की सगाई पीड़ित युवती और उसके भाई से आटा-साटा में हुई थी। कुछ महीने पहले अनबन के कारण दोनों परिवारों ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद पीड़ित युवती का भाई उस लड़की को भगा ले गया था, जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उसने कोर्ट से सुरक्षा ले ली। इसको लेकर शेरगढ़ थाने में मामला दर्ज है। अब युवती की भाभी के भाई ने बदला लेने के लिए युवती का अपहरण कर जबरन शादी कर ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें